गोला: उपनगर गोला के बनकटा गांव में पोल गिरने से 11 दिन से हरिजन बस्ती में बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी
Gola, Gorakhpur | May 21, 2024 उपनगर गोला के बनकटा गांव में पोल गिरने से 11 दिन से हरिजन बस्ती में बिजली नहीं मिल रही है। जिससे दो दर्जन परिवार इस भीषण गर्मी में बिलबिला रहे हैं। जिससे आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को उपकेंद्र पर जाकर धरना प्रदर्शन किया। बनकटा हरिजन बस्ती के तरफ जाने वाली लाइन का एक खंभा 7 मई को कार के चपेट में आकर टूट कर गिर गया।