गोला: नगर पंचायत बड़हलगंज क्षेत्र के कोडारी अम्बेडकर मूर्ति के पास चाय के दूकान की झोपड़ी में लगी आग
Gola, Gorakhpur | May 19, 2024 गोरखपुर जनपद में बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोडारी अम्बेडकर मूर्ति के पास चाय के दूकान की झोपड़ी शुक्रवार की रात में लगी आग के चलते दुकान में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने जान बूझकर जलाने का आरोप लगाते हुए बड़हलगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शनिवार को तहरीर दी है। बड़हलगंज थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।