गोला: अकोल्हा उँचा गाँव में समझौता न करने पर दबंगों ने युवक को मार पीटकर किया लहूलुहान
Gola, Gorakhpur | May 20, 2024 गोला थाना क्षेत्र के ग्राम अकोल्हा ऊंचा गांव के एक व्यक्ति को पुराने मुकदमे में सुलह न करने के कारण कुछ दबंगों के मारने पीटने से युवक बेहोश हो गया। परिजन उसे वाहन से थाने पर लेकर आए। पुलिस उसे इलाज के लिए सीएचसी गोला लेकर पहुंची। ग्राम अकोल्हा निवासी हरेंद्र देव यादव ने थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि वह बाहर रहकर नौकरी करता है।