गोला: गोला इलाके की एक महिला के साथ उसके चचेरे बहनोई ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करके वीडियो किया वायरल
Gola, Gorakhpur | May 20, 2024 गोला इलाके की एक महिला के साथ उसके चचेरे बहनोई ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी, महिला के साथ संबंध बनाने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।