गोला: बड़हलगंज इलाके के नकईल-ददरी गांव स्थित राप्ती नदी घाट पर बने पीपा पुल से ददरी मार्ग पर कार बेकाबू होकर गिरी खाई मे
Gola, Gorakhpur | May 20, 2024 बड़हलगंज इलाके के नकईल-ददरी गांव स्थित राप्ती नदी घाट पर बने पीपा पुल से ददरी मार्ग पर पारस साहनी के घर के पास मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। बड़हलगंज इलाके के ददरी गांव निवासी संतोष शाही शनिवार की रात 11बजे देवरिया के रूद्रपुर से कार से पैतृक गांव ददरी जा रहे थे।