रूपवास: गहनौली में मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपती को वाहन ने कुचला, पत्नी की हुई मौत
गहनौली। थाना इलाके के जंगी के नगला में मंगलवार सुबह 6:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला हरदेई की मौत हो गई, जबकि पति रामू गंभीर घायल हो गया। थाना अधिकारी कृष्ण वीर चाहर ने बताया कि दोनों सुबह घूमने जा रहे थे।