बारुन: बारुण प्रखंड के मध्य विद्यालय भुआपुर की शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी पुल के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बारुण प्रखंड के मध्य विद्यालय भुआपुर की विज्ञान शिक्षिका संध्या यादव की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय संध्या यादव विद्यालय में ड्यूटी करने के बाद स्कूटी से ओबरा स्थित अपने किराए के मकान लौट रही थीं। इसी दौरान खरांटी पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।