बांसवाड़ा: सागडोद गांव में ई-मित्र की दुकान पर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में सदर थाने में मामला दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सागडोद गांव मे ई-मित्र की दुकान पर मे तोड़फोड़ और दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने इस मामले सामने आया है। गुरुवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार पीड़ित प्रार्थी रविंद्र कलाल ने समीप गांव हैरापाड़ा निवासी राजेंद्र मईड़ा पर मारपीट एवं गाली - गलौज कर दुकान में तोड़फोड़ और बेल्ट से मारपीट का आरोप लगाया है। सदर थाने मे रिपोर्ट दी।