गोरखपुर: गोरखपुर में फिरोज ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी, शहनाई मैरिज हॉल में जमकर हुआ हंगामा
रसूलपुर स्थित शहनाई मैरिज हॉल में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला।जहां पर मुंबई से आई,एक युवती ने शादी समारोह में पहुंचकर हंगामा खड़ा किया।युवती का आरोप था कि शहनाई मैरिज हॉल में जो शादी हो रही है उसके भाई से 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और विगत 5 सालों से तलाक का केस न्यायालय में लंबित है।इसके बावजूद 2 साल पहले फिरोज ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है।