गोबिंदपुर राजनगर: पुआल की झोपड़ी से भव्य पंडाल तक… राजनगर की दुर्गापूजा परंपरा, 21 अक्टूबर को 80 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन
प्रखंड मुख्यालय में सोमवार, 19 अक्टूबर को महाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। पूजा पंडाल में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। क्षेत्र में दुर्गापूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। राजनगर की सार्वजनिक दुर्गापूजा की शुरुआत वर्ष 1964 में पुआल की झोपड़ी से हुई थी। शुरुआती दौर में मां दुर्गा की पूजा के ल