जमुई: दहेज में 20 हजार नहीं मिला तो ससुराल वालों ने प्रसूता को मारपीट कर नवजात के साथ ससुराल से निकाला डीएसपी से लगाई गुहार।
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरला,महथा गांव में दहेज में 20 हजार रुपए नहीं देने पर नाराज ससुराल वालों ने एक प्रसूता महिला को मारपीट कर उसे नवजात के साथ ससुराल से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता बुधवार को एसपी शौर्य सुमन के कार्यालय पहुंची। जहां एसपी के अनुपस्थिति में मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह को आवेदन दे ससुराल वाले व पति पर कारवाई की मांग की है।