🚨 BREAKING NEWS | कोटपूतली 🚨
🔥 चोटिया क्षेत्र के नेशनल स्टोन क्रेशर में एलएनटी मशीन में लगी भीषण आग
📍 कोटपूतली के निकटवर्ती चोटिया क्रेशर क्षेत्र स्थित नेशनल स्टोन क्रेशर में गुरुवार को अचानक एलएनटी मशीन में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
🚜 आग लगते ही मशीन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई।
🚒 सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
🔥 आग की चपेट में आने से एलएनटी मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गई।
Behror, Alwar | Jun 25, 2026