जमुई: अकीदत के साथ अदा की गई रमजान के तीसरे जुमा की नमाज, जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज के लिए उमड़ी भीड़
Jamui, Jamui | Mar 6, 2026 रमजान महीना के तीसरे जुमा को शहर के जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सुबह से ही इबादत करने के लिए मस्जिदों में इकट्ठा होने लगे। पूरा मस्जिद रोजेदारों से भरा रहा।अकीदत के साथ शांतिपूर्वक तरीके से शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे तक जुमा की नमाज अदा की गई।