जमुई: अतिथि पैलेस स्थित गैरेज में लगी भीषण आग, दुकान का सारा सामान जलकर हुआ राख, अग्निशामक वाहन ने आग पर पाया काबू
Jamui, Jamui | Jun 9, 2026 अतिथि पैलेस स्थित गैरेज दुकान में सोमवार की देर रात करीब 11:00 बजे अचानक आग लग गईं। धीरे- धीरे आग पूरे दुकान में फैल गई। इसकी जानकारी होने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।