गया टाउन सीडी ब्लॉक: IG विकास वैभव ने बोधगया व दाउदनगर में महिला अत्याचार के लंबित मामलों की समीक्षा की, दिए निर्देश
गया जी मगध पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 22 मई शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव द्वारा बोधगया एवं दाऊदनगर अनुमंडल अंतर्गत महिला अत्याचार से संबंधित लंबित कांडों की समीक्षा की गयी।समीक्षा बैठक में दोनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी कांडों के अनुसंधानकर्ता उपस्थित थे। इसकी जानकारी आज दिनांक 22 मई शुक्रवार की रात 11 बजे IG विकास वैभव ने दी है।