अंबाह: प्रशासन के आदेशों की खुलेआम उड़ रहीं धज्जियां, पचासा मैदान में बारूद के बीच सुरक्षा व्यवस्था नदारद
Ambah, Morena | Nov 7, 2026 पचासा मैदान में पटाखा दुकानों पर सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। प्रशासन के आदेश के बावजूद दुकानों के बीच पांच फीट की दूरी नहीं रखी गई। मुख्य मार्गों पर भी बारूद से भरे ठेलों पर बिक्री जारी है। हजारों लोगों की आवाजाही के बीच सुरक्षा व्यवस्था नदारद है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?