सिरसागंज: फिरोजाबाद पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के यहां जाकर 38 शिकायतों का किया निस्तारण
जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत सोमवार को फिरोजाबाद पुलिस ने कुल 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। बता दें इस विशेष अभियान के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के निस्तारण हेतु अब परेशान नही होना पड़ेगा।