सादाबाद: बिसावर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने नगला तोड़ा पर आत्मरक्षार्थ में मारी गोली, हुआ घायल
7 वर्षीय मासूम का अपहरण के बाद उसके साथ दरिंदगी की थी। पुलिस ने आरोपी अमन पुत्र चांद खान निवासी बिसावर को गिरफ्तार किया था। रविवार को मेडिकल परीक्षण को ले जाते समय आरोपी ने न.तोड़ा के पास ड्यूटी दरोगा से पिस्तौल छीन ली और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसुरक्षा में की गई फायरिंग में दुष्कर्मी के पैर में गोली गई।