सादाबाद: नगला गिरधारी में दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नगला गिरधारी के रहने वाले सत्य प्रकाश बघेल 2 दिन पूर्व होली का सामान लेने के लिए सादाबाद जा रहे थे। बिजली घर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सादाबाद ले गए जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर लेकर गए जहां शनिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।