सादाबाद: बिसावर में 7 साल की बच्ची के साथ की गई दरिंदगी, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
7 साल की मासूम बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ बाजार से सामान लेकर आ रही थी तभी एक दरिंदा बच्ची को उठाकर ले गया। परिजन और ग्रामीणों को बच्ची एक सुनसान स्थान पर गंभीर हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मासूम को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।