16 फीट के विशालकाय अजगर का सफल रेस्क्यू, नाजरून निशा के साहस की चर्चा
सम्पूर्णानगर। टाइगर रिजर्व की सम्पूर्णानगर रेंज के अंतर्गत गांधीनगर में हजारा थाने के पास जंगल से भटककर करीब 16 फीट लंबा और 90 किलो वजनी इंडियन रॉक पाइथन सड़क पर आ गया। अजगर को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
सूचना पर पहुंचीं मोटिवेटर नाजरून निशा ने सावधानीपूर्वक अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। उनके साहस और सूझबूझ की चर्चा हो रही है। उनका प्रयास वन्यजीवों की सुरक्षा और लोगों को सांपों के प्रति जागरूक करने का संदेश देता है।
#highlightseveryone #LakhimpurKheri #followers