डुमरांव: प्रतापसागर के पास लूट की झूठी कहानी बनाकर दवा पेटी बेचने वाले ऑटो चालक के मामले में कई खुलासे
Dumraon, Buxar | Mar 9, 2026 नया भोजपुर थाने में खुद ही लुट की मनगढ़ंत कहानी बनाने वाले ऑटो चालक की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि खुद ही की ऑटो से दवा की तीन पेटियां गायब करने के बाद उसने अपने मालिक को सूचना दिया कि प्रतापसागर से उसके ऑटो से तीन पेटी दवाइयां लुट ली गई है। बाद में जब मालिक ने प्राथमिकी दर्ज कराई तो उसे अंदेशा हुआ कि उसका भंडा फुट जाएगा।