परसिया: सिद्धेश्वरी मंदिर से 421 कलश यात्रा निकली, चौकी मोहल्ला विसर्जन कुंड में हुआ विसर्जन
सिद्धेश्वरी मंदिर स्टेशन रोड परासिया से मंगलवार को साढे चार बजे मनोकामना सिद्धि कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा स्टेशन रोड से निकलकर गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए छिंदवाडा रोड के चक्की नाले पहंुची। चक्की नाले में कलश का विसर्जन किया गया। कलश विसर्जन नाले में बनाए गए कुंड में किया गया। इस बार सिद्धेश्वरी मंदिर में 421 कलश रखे गए थे।