भितरवार: वनखंडेश्वर मंदिर के पास बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर में एक अधेड़ घायल
करहिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोलार घाटी स्थित वनखंडेश्वर के पास अज्ञात ट्रैक्टर और बाइक की हुई टक्कर। टक्कर होने के बाद अज्ञात ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मोके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन। परिजनों ने दी डायल 112 को सूचना। डायल 112 की मदद से घायल को पहुंचाया गया अस्पताल। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को किया गया ग्वालियर।