रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने अपहरण मामले में लड़की को बरामद किया, पुलिस ने कराया 164 का बयान
कोटवारा पंचायत के एक गांव से जुड़े अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है। इस संबंध में लड़की के पिता द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सोमवार अपराह्न 4 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरामदगी के बाद लड़की को न्यायालय में प्रस्तुत कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। साथ ही उसका मेडिकल जांच भी कराया गया।