बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद पति की ज़हरीला पदार्थ खाने से हुई मौत
शुक्रवार को दोपहर एक बजे ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्ट कराया गया। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार 35 बिजनौर के अफसलगढ़ थाना क्षेत्र में रहते थे। रामपुर के बिलासपुर में ससुराल थी। कुछ विवाद के बाद पत्नी अपने मायके आ गई थी। गुरुवार को संदीप अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुचे थे। कुछ विवाद बढ़ने पर ज़हरीला पदार्थ खा लिया।