कुडू: कुडू फुलसुरी में वन विभाग ने की छापेमारी, कटहल की लकड़ी लदा छोटा ट्रक जब्त; चालक समेत कथित तस्कर फरार
कुड़ू थाना क्षेत्र के फुलसुरी गांव में वन विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई किए जाने की सोमवार सुबह करीब 8 बजे जानकारी मीडिया को मिली। बताया गया कि बिना अनुमति कटहल का विशाल पेड़ काटकर उसकी लकड़ी पिकअप वाहन से रांची भेजने की तैयारी थी।