हथुआ: सफाई कर्मियों की हड़ताल से मीरगंज शहर बेहाल, सड़कों पर पसरा कचरा और बदबू
मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की स्थिति बिगड़ गई है। शहर के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर कचरे का ढेर लग गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चारों ओर फैली गंदगी और बदबू से स्थानीय निवासी एवं राहगीर बेहाल हैं।