बहराइच: जनपद मे ओलावृष्टि व वर्षा से फसलो को हुई क्षति के आकलन के लिए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदारो को दिए निर्देश
बहराइच जनपद में पिछले एक दो दिनों में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सोमवार को सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर फसलों को हुई क्षति का आंकलन कर प्रभावित कृषकों को उनकी नष्ट फसल का मुआवजा दिलाने का प्रयास करना सुनिश्चित करें।