बहराइच: बहराइच विकास भवन में बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के 400 प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को सामग्रियों का किया गया वितरण
बहराइच विकास भवन सभागार में बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के चयनित्र 400 प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को 50 चूजे एक बोरी मुर्गी दाना आवश्यक दवाइयां के वितरण का कार्य किया गया। इसी के साथ ही विकासखंड चित्तौरा के 10 लाभार्थियों को सामग्री का वितरण कर शुभारंभ किया गया है।