बहराइच: गुलामअलीपुरा निवासी युवक पर घर में घुसकर दबंग ने ईंट से किया हमला घायल अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला गुलामअलीपुरा निवासी युवक पर मामूली कहासुनी के बाद दबंग ने घर में घुसकर ईट से हमला किया है। पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी ने उसके घर में कैटरिंग का काम किया था। पीड़ित का आरोप है कि काम पूरा होने के बाद उसने उसका भुगतान किया था परंतु आरोपी द्वारा शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में घुसकर उसे पर हमला किया गया है।