किसानों की सुविधा में विस्तार, धान खरीदी व्यवस्था को मिला नया आयाम
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार द्वारा किसानों की सुविधा और धान खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जांजगीर-चांपा जिले में 5 नए धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। इसी कड़ी में पोड़ी राछा में नया धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसानों को धान विक्रय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसान श्री श्रीकांत अशिकर ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #FarmersWelfare #DhanKharidi2026 #TuharTokenApp #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़
Janjgir-Champa, Chhattisgarh | Nov 24, 2026