बिहारीगंज: पर्याप्त गैस उपलब्धता के जिला प्रशासन के दावों के बावजूद उपभोक्ता परेशान
बिहारीगंज में गैस एजेंसी में गैस समय से नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा, 10 से 15 दिन की देरी से लोगों के सामने खाना बनाने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं, ओटीपी नहीं मिलने से बुकिंग भी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।