सिंगरौली: करणी सेना ने जताया विरोध, माजनमोड पर बीजेपी प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला का पुतला जलाया, उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग
केंद्रीय मंत्री और गुजरात के राजकोट से बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी परषोत्तम रुपाला ने एक सभा में क्षत्रिय समाज के खिलाफ की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देश में क्षत्रिय समाज का विरोध तेज होते जा रहा है। इसी क्रम में नगर में करणी सेना परिवार ने सिगरौली के माजनमोड पर पुरुषोत्तम रुपाला का पुतला दहन किया गया।इस दौरान करणी सेना के जिला पदाधिकारी सहित सदस्य मौजूद रहे। पुतला दहन को लेकर जिला प्रवक्ता धीरज सिंह ने बताया कि हमें बीजेपी से कोई बैर नहीं है। लेकिन क्षत्रिय समाज की मांग है कि रूपाला का टिकट रद्द किया जाए।