सिंगरौली: मुडपेली लाल माटी गांव स्थित नदी में बहे किशोर का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, पुलिस और होमगार्ड के गोताखोर दिनभर नदी में चलाते रहे रेस्क्यू
नदी में डूबे किशोर की तलाश होमगार्ड और पुलिस के गोताखोर तीसरे दिन शनिवार को करते रहे लेकिन किशोर का कहीं सुराग नहीं लगा जबकि किशोर को नदी में डूबे दो दिन बीत गए हैं जिसका आज तीसरा दिन है। ग़ौरतलब है कि गुरुवार को दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया किशोर मुडपेली लाल माटी नदी के गहरे पानी में बह गया था। नदी में बहे किशोर को तलाशने के लिए गुरुवार से ही प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन आज तीसरे दिन भी उसका कहीं सुराग नहीं लगा है लेकिन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।