सिंगरौली: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को शक्ति नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकरी लगवाने के लिए थे ₹2.26 लाख
मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित शक्ति नगर पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसने युवक से खड़िया परियोजना में नौकरी लगवाने के लिए पैसे लिए थे तथा वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।