सिंगरौली: जिले में आधी रात को पुलिस नाइट कॉम्बिंग गश्त में 89 आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
12-13 अप्रैल की मध्यरात्रि को 200 से अधिक पुलिस कर्मियों की 24 टीमों ने नाइट कॉम्बिग गश्त की। इस दौरान समस्त थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों ने गिरफ्तारी वारंटी, फरारी वारंटी, स्थाई वारंटी, इनामी बदमाशों व गुण्डा/निगरानी बदमाश के साथ अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ करते हुए 89 आरोपियों पर कार्रवाई की है।