शेखपुरा: मारपीट के मामले में फरार 3 वारंटियों को बरबीघा से पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोरोना जांच करवाने हेतु लाया सदर अस्पताल
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरबीघा में छापेमारी करते हुए मारपीट के मामले में 3 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार वारंटी की पहचान बरबीघा निवासी साधु यादव, संटू कुमार व नीतीश कुमार के रूप में की गई है। वहीं, पुलिस कोरोना जांच कराने के लिए तीनों को सदर अस्पताल से शेखपुरा लेकर आई। जहां जांच के उपरांत तीनों को जेल भेज दिया गया है।