सहायक ग्रेड-2 मोतीलाल साकेत को सेवा निवृत्ति पर विदाई
----
सतना 30 जून 2026/कार्यालय उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण सतना के सहायक ग्रेड-2 मोतीलाल साकेत मंगलवार को 35 वर्ष 8 माह 14 दिन की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवा निवृत्त हुए। सेवा निवृत्ति के अवसर पर प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय राजीव सिंह सहित कार्यालय परिवार ने मोतीलाल साकेत को सेवानिवृत्ति पर सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनायें देते हुए भावभीनी विदाई दी।
इस मौके पर समग्र अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी, उमाशंकर गौतम, सत्यदेव नापित, संतलाल कुशवाहा, प्रशांत प्रजापति सहित उप संचालक सामाजिक न्याय कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
Chief Minister, MP
Dr Mohan Yadav
39 views | Satna, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026