बीकानेर: तीन साल में 268 बजट घोषणाओं में से सिर्फ 51 पूरी हुईं, कलेक्टर ने तेजी लाने के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सभी अधिकारियों को राज्य सरकार की बजट घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्य समयबद्ध पूरे हों और किसी भी समस्या की जानकारी सीधे दें। उन्होंने चिकित्सा, बिजली, कृषि, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा