मांडू: झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना में मांडू प्रखंड में लाभुकों ने किया गृह प्रवेश
Mandu, Ramgarh | Nov 18, 2026 झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना के तहत मांडू प्रखंड में लाभुकों के नवनिर्मित घरों में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह योजना आवासहीन परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अपनी भूमिका निभाई।