खलीलाबाद: बूधा कला प्राइमरी स्कूल के पास ऑटो रिक्शा में बैठी महिला से चेन छिनने के मामले में 5 गिरफ्तार, ASP ने किया खुलासा
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बूधा कल प्राइमरी स्कूल के पास ऑटो रिक्शा में बैठी महिला के गले से चैन छिनने के मामले में खलीलाबाद शहर कोतवाल जयप्रकाश दुबे की अगवाई में कोतवाली पुलिस ने पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। एक सोने की चेन घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी हुई बरामद। ASP ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे पुलिस लाइन सभागार मामले का किया खुलासा।