तिलहर: मीरानपुर कटरा में जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, पीड़ित ने कटरा थाने में दी तहरीर
तिलहर। मीरानपुर कटरा निवासी वीरेंद्र कुमार आर्य ने पैतृक भूमि को लेकर चल रहे विवाद में न्यायालय के यथास्थिति आदेश का पालन कराने की मांग को लेकर एसडीएम तिलहर को प्रार्थना पत्र दिया है। वीरेंद्र कुमार का आरोप है कि भूमि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।