गोंडा जिले के गौर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बभनजोत के प्रांगण में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने जोरदार संबोधन दिया।कार्यक्रम में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विभिन्न समाजों के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। डॉ. अरविंद राजभर ने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों के बीच भाईचारा और एकता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की वकालत की, ताकि जरूरतमंद सभी जातियों के लोगों को इसका सही लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर पर पार्टी की विचारधारा को पहुंचाएं।यह सम्मेलन गौर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और संगठन मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।#सुभासपा #अरविंदराजभर #सामाजिकसमरसता #गोंडा #बभनजोत #गौरविधानसभा #आरक्षण #ओमप्रकाशराजभर
Gonda, Gonda | Sep 6, 2026