पीरो: बरनी-बलिहारी-इटौर नहर पथ बना 'मौत का रास्ता', रोज हादसे से सरकार और सिस्टम पर फूटा लोगों का गुस्सा
Piro, Bhojpur | Jul 31, 2026 बरनी-बलिहारी-इटौर नहर पथ की स्थिति अब बद से बदतर हो चुकी है। सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि इस पर चलना लोगों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। स्थानीय लोग रोजाना इसी खतरनाक रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। बरसात शुरू होते ही हालात और भी भयावह हो गए हैं। कीचड़ और गड्ढों से भरी इस सड़क पर हर दिन दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है।