रामसनेही घाट: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो युवक गंभीर घायल
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल। मृतक की पहचान रात में नहीं हो पाई है। घटना बुधवार की रात करीब 10:00 बजे की है जब अयोध्या से बाराबंकी की ओर जा रही बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। एक युवक की मौत हो गई।