पूह: अडानी एग्री फ्रेश ने सेब की खरीद के लिए नई दरें जारी कीं
Poo, Kinnaur | Sep 7, 2026 अडानी एग्री फ्रेश ने 6 सितंबर से लागू नई सेब खरीद दरें जारी की हैं। रामपुर, रोहड़ू, सैंज, जारोल, टिक्कर और टूटू पानी केंद्रों पर ये रेट्स लागू होंगे। 80-100% रंग वाले सेब के लिए अधिकतम 113 रुपये प्रति किलो, 60-80% रंग वाले के लिए 90 रुपये तक और 0-60% रंग वाले सभी आकारों के सेब के लिए 26 रुपये प्रति किलो की दर तय की गई है।