राजपुर: मटकीपुर गांव के एक घर में आग लगने से ₹2 लाख का सामान जलकर राख
Rajpur, Buxar | Apr 2, 2026 राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत मटकीपुर बांगला टोला गांव में 1 गरीब परिवार के घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में राजकुमार चौहान के घर में रखे अन्न, वस्त्र और अन्य घरेलू सामान सहित 2 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।