कतरीसराय: पलटपुर गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को कतरीसराय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
कतरीसराय थाना पुलिस ने पलटपुर गांव से रविवार की देर संध्या करीब 7.30 बजे नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार की दोपहर 1.15 बजे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.