कुंडा: पनाहनगर बरई नहर पुलिया के पास से अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कुण्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पनाहनगर बरई नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त को शुक्रवार शाम 4 बजे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम करमचन्द्र पटेल पुत्र फूलचन्द्र पटेल निवासी सराय संग्राम सिंह(हापिस का पुरवा) थाना लालगंज है।